Weather News - Delhi Weather: सावधान! दिल्ली-नोएडा में गर्मी का जलजला, मौसम विभाग ने जारी किया लू का रेड अलर्ट
Delhi-NCR Heat Wave Update: दो दिनों से राजधानी Delhi में रेकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। शनिवार को भी दिल्ली में तेज धूप रही। शाम के समय कुछ बादल जरूर दिखे, लेकिन लू ने चैन नहीं लेने दिया। मौसम विभाग ने रविवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। यह गर्मी का सबसे घातक अलर्ट होता है। तापमान 44 से 45 डिग्री तक रह सकता है।
Weather Update: आज दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट', कितने दिन लू से बचना है? जानिए फटाफट
Heatwave alert today: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है. गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है.
Delhi NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ और पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. IMD ने बताया कि अगले 48 घंटों यानी रविवार और सोमवार तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. मुंगेशपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.2 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम: पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी, छह राज्यों में लू की चेतावनी; मानसून के आज दक्षिण अंडमान पहुंचने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।
